गुरुवार, अक्टूबर 06, 2011

बीवी-बच्चे छोड़ गया

शख्स बहुत अच्छा था, वो जो, दुनिया से मुंह मोड़ गया !
दारू, बंगले, कारें, बीमे, बीवी-बच्चे छोड़ गया !!

भूखे बच्चों की खुशियों को.......

भूखे बच्चों की खुशियों को, उसने यह भी काम किया !
हुनरों की मंडी में अपना, गुर्दा भी नीलाम किया !!

शब्द कम कहना

किसी पे वक़्त कहां है, किसी की सुनने का ?
अपने हालात सुनाओ, तो शब्द कम कहना !!

वो शरम होती है

सुकून ओढ़ता जिसको, वो शरम होती है !
ठंड में पाँव की, चप्पल भी गरम होती है !!

दुश्मन से भी प्यार करें

दारू दुश्मन है इन्सां की', इसको सब स्वीकार करें !
मगर बाइबिल तो कहती है,"दुश्मन से भी प्यार करें !!"

क्यूं खर्चें बेकार में ??

डेस्कटॉप जब बना लिया है, हमने इस आकार में !
लैपटॉप लेने में पैसा, क्यूं खर्चें बेकार में ??

कृष्ण बनाया रज़िया ने

जहाँ बाँटते हैं वोटर को, नेता नफ़रत, द्वेष में !
अपना बेटा कृष्ण बनाया, रज़िया ने उस देश में !!

पूछे ख़सम उपाय

” बीवी से बच जाऊं मैं, ” पूछे ख़सम उपाय !
साधू बोला, ” हो पता, साधू बनता नाय !! “

भेद

पशुओं में होता नहीं, किसी क़िस्म का भेद !
ये तीनों भी मित्र हैं, काली, लाल, सफ़ेद !!

रावण कभी नहीं मरता है

हम सबके अन्दर का रावण, केवल यही सिद्ध करता है !
चाहें कितनी बार जला दो, रावण कभी नहीं मरता है !!