रविवार, अक्टूबर 09, 2011

साले नहीं रहे

जिस दिन से घर जमे थे जो, साले नहीं रहे !
घर की किसी भी चीज में, ताले नहीं रहे !!

हमें वो मत समझियो

हमें वो मत समझियो, जो किसी से खौफ़ खाते हैं !
जहाँ नौबत पड़ी भी, हम वहाँ से भाग जाते हैं !!

बच्चे हिंदुस्तान के !!

इनकी ताक़त कम ना समझें, छोटा बच्चा जान के !
पत्थर को भी चटका दें ये, बच्चे हिंदुस्तान के !!

बुद्धन, मंदिर और पिटाई !!

जो बुद्धन रोज मंदिर जा रहे हैं !
किसी लड़की से पिटकर आ रहे हैं !!



कलम उठाकर हाथ

जब कोई बन्दूक भी, दे ना अपना साथ !
शब्द-युद्ध जारी रखें, कलम उठाकर हाथ !!

वादों पर आराम

संसद में चुनकर गयी, वादे आये काम !
करे गिलहरी अब इन्हीं, वादों पर आराम !!

अजगर नेता

सोने की चिड़िया अगर, मुल्क पुनः कहलाय !
हर नेता अजगर बनै, निगल उसे यूं जाय !!

नेता, कउए, गिद्ध !!

सारे प्राणी जानते, नेता, कउए, गिद्ध !
"घर का जोगी जोगिया, अन्य गाँव का सिद्ध !!"

अश्वमुखी बीवी की करवट

अपनी किस्मत को चादर में, मुंह ढककर ही रोता होगा !
अश्वमुखी बीवी हो जिसकी, किस करवट को सोता होगा ?? 





हंसने में भी कंजूसी

मेरे पापा हंसने में भी, तो कंजूसी करते हैं !
करके हंसी, दिखानी हो तो, ऐसे मुंह सी करते हैं !!

पड़ोसन का अहसास

जब भी कभी पड़ोसन हमसे, मिलने को घर आती है !
जो अहसास हमें मिलने थे, बेटे को दे जाती है !! 




रस्तों की दुश्वारियां

रस्तों की दुश्वारियां, क्या देखें हम, यार ?
सफ़र शेष जितना रहा, होगा वह दुश्वार !!

खेती को जगह

जब खेती को, जगह नहीं मिल पाएगी !
तो फिर खेती, कहां कराई जायेगी ??

बर्गर के साथ कोक

जब बर्गर के साथ, कोक मिल जाएगा !
क्यों घर जाकर, रोटी कोई बनाएगा ??

शादी का लड्डू

लड्डू शादी का रखा, खाएं या ना खाएं !
पछताना दोनों तरह, तो क्यों ना खा जाएं ??

मोबाइल पर डार्लिंग

मोबाइल पर हो रही, साधू की यह बात !
सुनो डार्लिंग, कुम्भ पर, आ जाना कल रात !!

लालू शतक बनायेंगे

देखें,शरमा जाएं सब, सचिन और सहवाग !
लालू शतक बनायेंगे, राजनीति को त्याग !!

महंगाई में

भोजन तक महंगाई में, हुआ नहीं जब प्राप्त !
कौकरोच ने कर लिया, जीवन स्वयं समाप्त !!

काटने का सबक

काटने का, यूं सबक सिखलाऊंगा !
आज चाकू, काटकर खा जाऊंगा !!

बिन भागे तक़दीर

तोंद मिली जब तोंद से, बात हुई गंभीर !
बिन भागे मुल्ज़िम मिलें, तो समझो तक़दीर !!

पीसा-मीनार

कल्पनाओं के जब कभी, जोड़े हमने तार !
पता चला टेढ़ी हुई, यूं पीसा-मीनार !!

आसमान में ऐसे उड़ना

आसमान में ऐसे उड़ना, लगता है आसान मगर !
तब क्या होगा, छाता उल्टा, तेज़ी से हो गया अगर ??

भ्रम या कुछ और ??

भ्रम पैदा होता यहां, अगर करें हम गौर !
क्या दो बूढ़े लोग हैं, या निर्मित कुछ और ??

टंकी फुल

वो जो पैट्रोल के, पाइप को लेके जा रहा होगा !
किसी के पम्प पर, टंकी को फुल करवा रहा होगा !!

पापा की तरह जियें ??

हम वो बच्चे नहीं रहे अब, जो सिंथैटिक दूध पियें !
पापा की बोतल से लेकर, क्यों ना उनकी तरह जियें ??

रिश्तों के बीच

भाई उछाले भाई पर, आरोपों की कीच !
दीवारें खींचने लगीं, अब रिश्तों के बीच !!

हाथ में लिखा था

हमारे हाथ में, जो भी लिखा था !
हमें कुर्सी के, मिलने पर दिखा था !!

कैसा है इंसान ?

बैल सोचता चल रहा, कैसा है इंसान ?
यही ग़नीमत, ना चला, अपना लाद मकान !!

बुत बोला, नामुमकिन था !!

जिस दिन बीट नहीं की हम पर, ऐसा कोई नहीं दिन था !
बुत बोला, कच्छे पहने, होते, तो यह नामुमकिन था !!

जहां पहिये चुर जाते हैं

जहां पुलिस की खड़ी गाड़ियों, के पहिये चुर जाते हैं !
ऐसे मुल्कों में जाने से, सैलानी घबराते हैं !!

घर पे मूंछ

जो घर पे मूंछ, यूं दिखला रहे हैं !
कहीं बाहर से, पिटकर आ रहे हैं !!

सौ रुपये की गाज़रें

सब्जियों की कीमतें, यूं बढ़ रही हैं !
सौ रुपये की गाज़रें यूं पड़ रही हैं !!

महंगाई

महंगाई ने कर दिया, सूक्ष्म बहुत आहार !
देशी घी को सूंघकर, तृप्त हुए परिवार !!

पीछे है बन्दूक

उलझन में हैं, बोल दें, या हों जाएं मूक !
आगे काफी प्रश्न हैं, पीछे है बन्दूक !!

अगर कबूतर कच्छे पहनें......

कुछ सुझाव ऐसे होते हैं, जिनसे पीठ नहीं फिर सकती !
अगर कबूतर कच्छे पहनें, सिर पर बीट नहीं गिर सकती !!

कपटी मन

शादी या मोबाइल हेतु,, कपटी मन यह समझाता है !
कुछ दिन और रुकें तो इससे, बैटर मॉडल मिल जाता है !!

संसद, नेता, गिद्ध !!

संसद में कैसे करें, नेता ख़ुद यह सिद्ध ?
कहाँ गये इस मुल्क़ का, माँस नोंचते गिद्ध ??

चारा खाने वाले लालू

चारा खाने वाले लालू, बोल रहे हैं संसद में !
भ्रष्टाचार मिटाने वाले, सीमित हों अपनी हद में !!

ताले के खर्चे

वाहन-चोर इसे लेने को, जब भी आगे आएगा !
इसमें ताले के खर्चे की, सोच, नहीं ले जाएगा !!

डायबिटीज़ में मीठे सपने

कहा डॉक्टर ने, "मीठापन, इस बीमारी का घर है !
डायबिटीज़ में मीठे सपने, भी ना देखें, बेहतर है !!"

दीवाली में अली छिपे हैं

भइयों को लड़वाने वाले, इतना रक्खें ध्यान में !
दीवाली में अली छिपे हैं, राम छिपे रमजान में !!

बल्ले के उपयोग

क्रिकेट में होते कई, बल्ले के उपयोग !
हार जाएं तो मार दें, सिर पर उसको लोग !!

मौसमी ने यह कहा

जूस बन जाने से पहले, मौसमी ने यह कहा-
"हस्तियां सारी बनी हैं, सिर्फ़ मिटने के लिए !"

मूँछें क्या कर लेंगी ??


बतला, जो मूँछें रक्खी हैं, क्या ये किसी काम की हैंगी ?
अगर सामने शेर आ गया, तो ये मूँछें क्या कर लेंगी ??

भाषण देने लगा टमाटर

लोग हमें मंहगे दामों में, बेच रहे हैं दाम बढाकर !
भेड़ों सी गोभी के आगे, भाषण देने लगा टमाटर !!

ख़बरदार !!

अपने कटने पर तरबूजा, गुस्से में आकर यह बोला-
"ख़बरदार, जो अगर किसी ने मुझे हड़पने को मुंह खोला !!"

फ़िल्में ग्राम-सुधार की !!

बीच-बीच में सीडी देखें, ताऊ, जवानी, प्यार की !
वरना लैपटौप पर देखें, फ़िल्में ग्राम-सुधार की !!

दिल तो अभी जवान है !!

जिसे नहीं सौभाग्य मिला यह, वह सचमुच हैरान है !
मुंह में दाँत नहीं हैं, तो क्या, दिल तो अभी जवान है !!