रविवार, अक्टूबर 09, 2011

फ़िल्में ग्राम-सुधार की !!

बीच-बीच में सीडी देखें, ताऊ, जवानी, प्यार की !
वरना लैपटौप पर देखें, फ़िल्में ग्राम-सुधार की !!

दिल तो अभी जवान है !!

जिसे नहीं सौभाग्य मिला यह, वह सचमुच हैरान है !
मुंह में दाँत नहीं हैं, तो क्या, दिल तो अभी जवान है !!

शनिवार, अक्टूबर 08, 2011

प्यार को प्यार मिला

” जाने वो कैसे लोग थे जिनके, प्यार को प्यार मिला…. ! ”
हमको तो जो भी प्यार मिला, इतना बेकार मिला !!

ज़हन्नुम में चलेंगे

पता क्या है कि ज़न्नत में, क्या नज़्ज़ारे मिलेंगे ?
ज़हन्नुम में चलेंगे, दोस्त भी सारे मिलेंगे !!

रावण कभी नहीं मरता है

हम सबके अन्दर का रावण, केवल यही सिद्ध करता है !
चाहें कितनी बार जला दो, रावण कभी नहीं मरता है !!

भूख-हड़ताल

ताकि नेता देश के, आयें पूछने हाल !
भूखों ने ऐसे रखी, आज भूख-हड़ताल !!

आँखों में

इतनी आँखों में, बस गई हो तुम !
कि हमेशा को, फँस गई हो तुम !!